मुख्तार अब्बास नकवी सहित 12 भाजपा नेता गिरफ्तार
मलाड़। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी सहित 12 भाजपा नेताओं के पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा नेताओं के खिलाफ कानून तोड़ने के आरोप है। वहीं पुलिस के द्वारा लाठीचार्च के चलते मुख्तार अब्बास नकवी को चोट आने की भी खबर है।

नकवी और भाजपा नेताओं के बीरभूम से चार किलोमीटर दूर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वो बैरिकेड्स को तोड़कर आगे जाना चाह रहे थे। भाजपा नेता बीरभूमि में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जांच करने गये दल के साथ मारपीट के बाद मामले की जानकारी लेने गये थे। भाजपा की यह टीम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भेजी थी।
भाजपा नेताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications