'2nd क्लास में हैं क्या,कब तक सिखाओगे, ये PM बनेंगे', राहुल गांधी का 'दुर्भाग्य से सांसद हूं' कहने पर बना मजाक

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी को 'दुर्भाग्य से, मैं एक सांसद हूं', कहने पर टोका था। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। अब भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पर इसको लेकर तंज कसा है।

Jairam Ramesh corrects Rahul Gandhi mid-speech

'दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं...', कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये वाक्य कहा। राहुल गांधी ने जब ऐसा बोला तो उनके बगल में बैठे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने फौरन माइक ऑफ कर उनको टोका और कहा, ''अगर आप ऐसा बोलेंगे तो लोग आपका मजाक बनाएंगे...।" सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के इस बयान पर तंज करते हुए मजे लिए हैं....। आइए जानें किसने क्या कहा...?

'राहुल गांधी को दोष मत दीजिए, गलती तो जयराम की है...'

'राहुल गांधी को दोष मत दीजिए, गलती तो जयराम की है...'

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को टोकते हुए जयराम रमेश का वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है। किरण रिजिजू ने 17 मार्च की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ''श्री राहुल गांधी को दोष मत दीजिए। गलती जयराम रमेश की है। राहुल गांधी के साथ जयराम को दूसरी कक्षा के छात्र जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, उन्होंने ऐसा क्यों किया?''

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर कहा , ''...आखिर कितना और कब तक सिखाओगे?''

'ये हैं कांग्रेस के PM पद के उम्मीदवार...'

'ये हैं कांग्रेस के PM पद के उम्मीदवार...'

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर कहा, ''क्या जयराम रमेश राहुल गांधी की ऑफिशियल नैनी हैं? चौंकाने वाला है कि एक आदमी, जो अपने दम पर एक भी वाक्य नहीं लिख सकता, वह कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार है...। नहीं जयराम आपको बता दूं कि राहुल की मूर्खता पर उनका मजाक नहीं बन रहा है, वो पहले से इसके आदि हैं।''

सोशल मीडिया पर भी किया गया ट्रोल

सोशल मीडिया पर भी किया गया ट्रोल

राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसपर मीम भी शेयर करने लगे हैं। मेजर सुरेंद्र पूनिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''भाई...बस कर, ये पत्रकार मजाक उड़ाएंगे। कुछ दिन पहले ये ‘कांग्रेसी शेर' लंदन में भारत डेमोक्रेसी बचाने की बात कर रहा था।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी 52 साल के हैं। वह नहीं जानते कि क्या बोलना है। जयराम रमेश 68 साल के हैं। वह जानते हैं कि क्या बोलना है लेकिन यह नहीं जानते कि कहां बोलना है। जब तक राहुल गांधी 68 साल के हो जाएंगे, तब तक वह सीख जाएंगे कि क्या बोलना है लेकिन फिर भी यह नहीं जान पाएंगे कि कहां क्या बोलना है। परफेक्ट जोड़ी।''

 जयराम ने फौरन नोटिस कर ली राहुल की 'अनफॉर्चूनेटली'

जयराम ने फौरन नोटिस कर ली राहुल की 'अनफॉर्चूनेटली'

राहुल गांधी ने लंदन में दिए अपने संबोधन पर उठे विवाद को लेकर 16 मार्च को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में राहुल गांधी ने कहा, ''दुर्भाग्य (अनफॉर्चूनेटली) से मैं एक सांसद हूं। मुझे उम्मीद है कि संसद में मुझे बोलने दिया जाएगा। ये मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है।''

राहुल गांधी के दुर्भाग्य (अनफॉर्चूनेटली) से बोलते ही जयराम रमेश ने नोटिस कर लिया। उन्होंने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा, 'आपने कहा है कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं, इस पर वे आपका मजाक बना सकते हैं।' जयराम की कही ये बात वहां रखी माइक रिकॉर्ड हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+