जम्मू कश्मीर: बारामुला से अगवा किए भाजपा नेता को पुलिस ने छुड़ाया
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बारामुला से अगवा किए गए भाजपा नेता मेहराजउद्दीन मल्ला को पुलिस ने छुड़ा लिया है। आईजी विजय कुमार ने बताया है कि वाटरगाम नगरपालिका समिति के उपाध्यक्ष मल्ला का बुधवार सुबह अपहरण कर लिया गया था, जिनके पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। कहा जा रहा है कि अपहृत नेता खुद ही घर लौट गए थे।

बताया गया है कि मल्ला का बारामूला के रफियाबाद से कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था, जब वह सोपोर शहर जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से निकले थे। उसी समय एक सेंट्रो कार से आए अज्ञात बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। बताया गया है कि रात करीब 8 बजे उनको छोड़ दिया गया।
कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता की एक हफ्ते पहले हत्या कर दी गई थी।वसीम बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बारी पर हमला उस वक्त किया गया, जब वे अपनी दुकान पर पिता और भाई के साथ थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। भाजपा नेता की सुरक्षा में 8 पर्सनल सिक्युरिटी अफसर (पीएसओ) तैनात किए गए थे। आईजी कश्मीर ने बताया कि इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications