भूमि पूजन से पहले बोले लालकृष्ण आडवाणी- आज का दिन ऐतिहासिक, पूरा हो रहा मेरा सपना

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आकर मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन कोरोना के मद्देनजर उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। शिलान्यास से एक दिन पहले लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर पर अपना बयान जारी किया। आडवाणी के मुताबिक 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है, उनका एक सपना था, जो पूरा हो रहा है।

Ayodhya

Recommended Video

    Ram Mandir Ayodhya: बनने के बाद ऐसा दिखेगा भव्य राम मंदिर | Ram Temple | वनइंडिया हिंदी

    आडवाणी ने कहा कि मुझे ये महसूस होता है कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान, भाग्य ने मुझे 1990 में सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा के रूप में एक महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाने का मौका दिया। जिसने अपने लोगों की आकांक्षाओं, ऊर्जा और जुनून को मजबूत करने में मदद की। श्रीराम भारत की सांस्कृतिक और सभ्यता की विरासत में एक सम्मानित स्थान पर काबिज हैं और अनुग्रह, गरिमा और अलंकरण के प्रतीक हैं। यह मेरा विश्वास है कि यह मंदिर सभी भारतीयों को उनके गुणों को याद रखने के लिए प्रेरित करेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि ये भी मेरा विश्वास है कि राम मंदिर सभी के लिए न्याय के साथ एक मजबूत, समृद्ध, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा और किसी को भी बाहर नहीं करेगा, ताकि हम वास्तव में राम राज्य में सुशासन का प्रतीक बन सकें। आपको बता दें कि राम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली। इसे बाद ही आंदोलन में तेजी आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+