लालकृष्ण आडवाणी की वेबसाइट हैक 'मुक्त कश्मीर' का मुद्दा उठाया

एलके आडवाणी की वेबसाइट जिस समय हैक की गई उस समय वो तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रैली को संबोधित कर रहे थे। हैक करने वाले ने अपना नाम मोहम्मद बिलाल बताया और कहा कि एक न एक दिन भारत से कश्मीर अलग होकर ही रहेगा। इसी के साथ बिलाल ने वेबसाइट के हाेम पेज पर पाकिस्तानन जिंदाबाद जैसे नारों को पोस्ट किया।
वेबसाइट को हैक करने के तुरंत बाद बिलाल ने सबसे पहले 'गुड मार्निंग नरेंद्र मोदी' मैसेज किया और उसके बाद कश्मीर और आतंकवाद जैसे मुद्दों को उठाया। हालांकि भाजपा इस बात से काफी परेशान है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। भाजपा के किसी भी नेता ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications