तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना बोले, आखिरकार मध्य प्रदेश की रैली रद्द करनी पड़ी
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों के भारी विरोध के चलते इन लोगों को मध्य प्रदेश में अपनी रैली को रद्द करना पड़ा है। मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन को अपनी संयुक्त रैली को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दरअसल जिस तरह से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि यह डेंगू-मलेरिया की तरह इसे खत्म कर देना चाहिए उसपर लगातार विवाद हो रहा है।

उदयनिधि के बयान की आलोचना करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि जिस तरह से देशभर में लोग इसका भारी विरोध कर रहे हैं उसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा कि डीएमके में किसी को भी सनातन के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।
अन्नामलाई ने कहा कि ये लोग लगातार हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। इन लोगों के बीच हिंदू धर्म को बदनाम करने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। ये लोग आपस में इस बात की होड़ लगा रहे हैं कि पहले पायदान पर कौन आता है। लेकिन देश की जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं डीएमके के साथियों से अपील करता हूं कि वह सनातन धर्म को ना छुएं, इससे आप पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। आप अपने इंडिया गठबंधन के साथियों को भी सलाह दें कि यह एक गलत विकल्प है, आप इसकी वजह से लोकतंत्र में सबसे बड़ी हार देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications