उमर अब्दुल्ला की फोटो पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कहा- कश्मीर से 370 हटाया गया था, उस्तरा नहीं

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से एक बार ऐसा कुछ कहा है, जिस पर विवाद पैदा हो सकता है, उन्होंनें इस बार इस बार जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा है। दरअसल, इन दिनों उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी काफी बड़ी दाढ़ी दिख रही है, इसी तस्वीर पर तंज करते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया था... उस्तरा नहीं।

गिरिराज सिंह ने कसा तंज

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट शेयर किया है। इसमें ममता बनर्जी उमर की तस्‍वीर के साथ लिखा है, 'मैं इस फोटो में उमर को पहचान नहीं सकी, मैं बहुत दुखी हूं। दुर्भाग्‍य है कि हमारे लोकतांत्रिक देश में ऐसा हो रहा है। इसका अंत कब होगा?'

उमर अब्दुल्ला की तस्वीर हो रही है वायरल

उमर अब्दुल्ला की तस्वीर हो रही है वायरल

मालूम हो कि उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद सोशल मीडिया पर आई थी, ममता बनर्जी की ही तरह डीएमके चीफ एमके स्टालिन में उमर अब्दुल्ला की तस्वीर को देखकर कहा था कि मैं बहुत व्यथित हूं।

स्टालिन ने की उमर की रिहाई की मांग

स्टालिन ने की उमर की रिहाई की मांग

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सोमवार को ट्विटर के जरिए उमर अब्दुल्ला की रिहाई की मांग करते हुए लिखा था कि फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य कश्मीरी नेताओं के लिये समान रूप से चिंतित हूं जो बिना मुकदमे या तय प्रक्रिया के पालन के हिरासत में हैं। केंद्र सरकार को तत्काल सभी राजनीतिक बंदियों को बरी करना चाहिए और घाटी में सामान्य हालात बहाल करने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+