नुसरत जहां को बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा धोखेबाज, बोले- उसने सिंदूर लगाया, रथ खींचा और पूजा की
उसने सिंदूर लगाया, रथ खींचा, पूजा की और चुनाव जीता
कोलकाता, 11 जून: टीएमसी सांसद नुसरत जहां का उनके पति निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच बंगाल बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अभिनेत्री नुसरत जहां को 'धोखेबाज' कहा है।

Recommended Video
शुक्रवार को, बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को उनके हालिया बयान पर 'धोखाबाज' कहकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी शादी का भारत में कोई कानूनी आधार नहीं है क्योंकि उन्होंने तुर्की में एक समारोह में शादी की थी।
बीते दिनों अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले दिलीप घोष ने कहा कि नुसरत जहां ने संसद में एक विवाहित महिला के रूप में शपथ ली थी। दिलीप घोष ने कहा, "क्या धोखाधड़ी है। एक व्यक्ति जिसे टीएमसी ने टिकट दिया था, उसने शपथ ली, अब कहती है कि उसकी शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि, उसने सिंदूर लगाया, रथ खींचा, पूजा की और चुनाव जीता।" यहां तक सदन में शपथ लेते हुए अपना सरनेम जैन बताया।
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
बता दें 2019 में, नुसरत जहां और निखिल जैन को कोलकाता में इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में एक जोड़े के रूप में भाग लेते देखा गया था। रथ यात्रा का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने न केवल नुसरत जहां बल्कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा, जो 2019 में नुसरत और निखिल की शादी के बाद कोलकाता में आयोजित रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी किसी की शादी में कैसे गईं, जब उस महिला की शादी भी नहीं हुई थी। सिंदूर लगाकर लोग गर्भवती हो रहे हैं और फिर अविवाहित होने का दावा कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने बुधवार को दावा किया कि बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ उनकी शादी एक कानूनी शादी नहीं थी, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप थी क्योंकि तुर्की में उनकी शादी को भारतीय कानून में मान्यता नहीं थी। हाल के दिनों में कथित तौर पर अभिनेत्री-विधानसभा चुनाव के भााजपा उम्मीदवार यश दासगुप्ता को डेट कर रही नुसरत जहां ने एक बयान में कहा कि चूंकि जैन के साथ उनका विवाह समारोह तुर्की विवाह नियमन के अनुसार हुआ था, इसलिए भारत में शादी अमान्य है।
वहीं निखिल जैन ने आरोप लगाया है कि उसने शादी को पंजीकृत कराने के उनके अनुरोध को हमेशा टाला। उन्होंने दावा किया कि नुसरत जहां का व्यवहार उनके प्रति अगस्त 2020 से बदलना शुरू हो गया था जब वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, और उन्होंने नवंबर में अपना घर छोड़ दिया और पिछले छह महीने से मेरे साथ नहीं अगर वो गर्भवती हैं तो वो बच्चा मेरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications