कंगना के बयानों ने मचाया बवाल, पार्टी के भीतर उपजा असंतोष, BJP नेता हरजीत सिंह ने कही यह बात
Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना ने हाल ही में अपने साक्षात्कार में सुझाव दिया था कि भारत में "बांग्लादेश जैसी स्थिति" पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हो सका। उनके इस बयान के बाद से भाजपा के भीतर बगावत के हालात बन गए हैं। वहीं कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर पार्टी के भीतर बेहद नाराजगी दिखाई दे रही हैं।
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ग्रेवाल ने कहा, "जब उन्होंने (टिप्पणी की) कहा, तो मैंने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनका विरोध किया कि यह हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं है।"

ग्रेवाल ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "पहली बात तो यह है कि सिर्फ सांसद बन जाने से कोई नेता नहीं बन जाता.. पार्टी की विचारधारा से जुड़ना एक दिन में नहीं होता है । मैं 35 साल से अधिक समय से भाजपा के साथ हूं।"ज्ञात हो कि भाजपा ने पिछले सप्ताह किसान आंदोलन पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए रनौत की निंदा की थी और उनके विचारों से असहमति के साथ स्पष्ट किया था कि उन्हें पार्टी के नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करने की न तो अनुमति है और न ही वह इसके लिए अधिकृत हैं।
इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि अब निरस्त किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे।फ़िल्म "इमरजेंसी" पर बोलते हुए, ग्रेवाल ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इस पर फ़ैसला लेना है। उन्होंने कहा, "...सेंसर बोर्ड का काम है कि वे फ़िल्म को पास करें या नहीं, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"उन्होंने कहा, ''दूसरी बात यह है कि जो कोई भी खालसा या पंजाब के खिलाफ बोलेगा, भाजपा का हर कार्यकर्ता उसका विरोध करेगा।’’इस बीच, 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ग्रेवाल ने दावा किया कि कांग्रेस ने दंगों में शामिल लोगों को 'सम्मानित' किया था, जबकि भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि दंगों के पीछे जो लोग थे, उन्हें सजा मिले।
यह भी पढ़ें Kerala: करीबियों पर लगे गंभीर आरोप, सीएम विजयन ने कहा, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications