सर्जिकल स्ट्राइक को अरुण शौरी ने बताया फर्जिकल स्ट्राइक, बोले मौजूदा सरकार के पास कोई नीति नहीं

नई दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार को कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया है। शौरी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कश्मीर, पाकिस्तान और चीन के लिए कोई रणनीति नहीं है। यही नहीं अरुण शौरी ने मोदी सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को भी फर्जी करार देते हुए कहा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि फर्जिकल स्ट्राइक थी।

हिंदु-मुसलमान में बांट रही है सरकार

हिंदु-मुसलमान में बांट रही है सरकार

अरुण शौरी ने कहा कि मौजूदा सरकार चुनाव जीतने के लिए लोगों को हिंदू-मुसलमान में बांट रही है। शौरी ने यह बयान कांग्रेस के दिग्गज नेता सैफुद्दीन सोज की किताब के लॉच के मौके दिया है। यह किताब 25 जून को रिलीज हुई हुई है। इस दौरान शौरी ने मजाकिया लहजे में कहा कि नवाज शरीफ ने मुझसे कहा था कि देसी घी का खाना बना है और हम वहां पहुंच गए थे। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास नहीं कर पा रही है इसीलिए वह लोगों को हिंदु-मुसलमान में बांट रही है।

किताब के लोकार्पण पर दिया यह बयान

किताब के लोकार्पण पर दिया यह बयान

आपको बता दें कि सैफुद्दीन सोज की किताब कश्मीर: इतिहास की झलक और संघर्ष की कहानी के लोकार्पण कार्यक्रम से तमाम कांग्रेस नेताओं ने दूरी बना ली थी क्योंकि कांग्रेस ने अपने नेताओं को इससे दूर रहने के लिए कहा था। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यही नहीं इससे पहले पी चिदंबरम ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी थी, लेकिन आला कमान के निर्देश के बाद उन्होंने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली थी।

मेरी किताब से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

मेरी किताब से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

इस कार्यक्रम के दौरान सैफुद्दीन सोज ने कहा कि कांग्रेस का इस किताब से कुछ लेना-देना नहीं है, यह मेरी किताब है और इसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं, पार्टी को इससे कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपनी किताब में नेहरू और पटेल को ग्रेट सन्स ऑफ इंडिया करार देते हुए कहा है कि पटेल काफी व्यवहारिक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+