Love Story: 13 साल छोटे सिंगर के साथ लिव इन में थी ये दिग्गज नेता, मिला इश्क में सिर्फ धोखा ही धोखा
Roopa Ganguly Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में आज हम बात करेंगे भाजपा की तेजतर्रार नेता रूपा गांगुली की, जिनकी प्रेम कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि इस लवस्टोरी में प्रेम के अलावा धोखे ही धोखे हैं।

रूपा गांगुली को लोग नांम से कम बल्कि बीआर चोपड़ा के हिट शो महाभारत की 'द्रौपदी' के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।टीवी और फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम रहीं रूपा गांगुली को पर्दे पर जितनी शोहरत मिली उससे कहीं ज्यादा उन्हें जिल्लत निजी जिंदगी में मिली।
25 नवंबर 1963 में कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली अपने नाम के अनुरूप ही बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं और इसी की वजह से उन्होंने शो बिजनेस को अपना करियर चुना था। शुरुआती दिनों में रूपा गांगुली ने काफी आर्थिक कष्ट झेला था।
ऐतिहासिक शो महाभारत से मिली लोकप्रियता
बड़ी मुश्किल से अपना स्नातक पूरा करने के बाद इन्होंने साल 1986 में बंगाली फिल्मों से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और बड़ी जल्दी इन्होंने अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल कर ली, इन्होंने कई नामचीन हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया लेकिन इनको अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक शो 'महाभारत' से। इस शो में इन्होंने 'द्रौपदी' का रोल प्ले करके सफलता का नया इतिहास लिखा और इसके बाद इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से की थी शादी
लेकिन साल 1992 में इन्होंने अपने दिल की बात मानकर एक ऐसा कदम उठाया, जो कि इनकी जिंदगी में असहनीय दर्द लेकर आया, दरअसल रूपा गांगुली ने मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से 1992 में शादी की थी, कहते हैं कि दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूपा के घरवाले नहीं चाहते थे कि वो ये शादी करें लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और शादी करके एक्टिंग करियर को 'गुड बॉय' कर दिया।
लेकिन उनकी शादी उनके लिए नासूर बन गई, वो ध्रुव से शादी करके बिल्कुल भी खुश नहीं रहीं औऱ पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गईं। टीवी के हिट शो 'सच का सामना' में रूपा गांगुली ने खुद अपनी शादी का कड़वा सच लोगों को बताया था। उनका कहना था कि ध्रुव मुखर्जी उन्हें मारा-पीटा करते थे और वो उन पर शक भी किया करते थे।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगा आरोप
ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था, फिर भी उन्होंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की क्योंकि इस शादी से उन्हें एक बेटा आकाश था , इसी दौरान उन्होंने तीन बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया था।
लेकिन जब सारी हदें पार हो गईं तो उन्होंने साल 2009 में अपने पति से तलाक ले लिया। ये वो दौर था, जब उनके पास ना तो काम था और ना ही घर, वो डिप्रेशन में चली गई थीं और बुरी आदतों की शिकार हो गई थीं । ये सारा सच खुद रूपा गांगुली ने टीवी के हिट शो 'सच का सामना' में कहा था।
13 साल छोटे सिंगर दिव्येंदु से हुआ था दोबारा प्यार
लेकिन कहानी का अगला अंक अभी बाकी था। दरअसल रूपा गांगुली एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं और उन्हें संगीत से काफी लगाव भी है। अपना दर्द संगीत से कम करने की कोशिश में एक दिन उनकी मुलाकात अपने से 13 साल छोटे सिंगर दिव्येंदु से हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई।
दूसरे प्यार में भी मिला सिर्फ दर्द...
दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदली, दोनों को ही पता नहीं चला और इसके बाद दोनों लिवइन पार्नटर बन गए। लेकिन ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला और कुछ वक्त के बात दोनों के अलग होने की खबर आई। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? ये आज तक किसी को नहीं पता।
प्यार में दो बार धोखा खाईं रूपा गांगुली
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह रूपा गांगुली का बेटा आकाश था, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल असल जिंदगी में प्यार में दो बार धोखा खाईं रूपा गांगुली ने साल 2015 में भाजपा ज्वाइन करके अपनी राजनीतिक पारी शुरू की और आज वो बीजेपी का चर्चित चेहरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications