PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर BJP चलाएगी 'सेवा पखवाड़ा', सांसद करेंगे ये काम
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की तरफ से 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन किया जाएगा। पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने सांसदों से 17 सितंबर को पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित करने के लिए कहा है।
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सांसदों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की और कहा कि 'सेवा पखवाड़ा' 17 सितंबर से शुरू होगा और महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

इसी के साथ सांसदों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान समेत लोगों की सेवा करने वाले कार्य करें।
आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी दिए निर्देश
सूत्रों ने बताया कि सांसदों से यह भी कहा गया कि अगर पात्र लोगों के पास आयुष्मान भारत योजना के कार्ड नहीं हैं तो उन्हें उन्हें दिलाने में भी सहायता करें।
इसी के साथ उन्हें 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के माध्यम से लोगों से बातचीत करने और गांवों का दौरा करने के लिए कहा गया।
सांसदों को नड्डा के निर्देश
दरअसल, जेपी नड्डा के अध्यक्षता में बुधवार को बीजेपी सांसदों की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद वर्चुअली जुड़े। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों को कई निर्देश दिए।
गुजरात के वडनगर में हुआ जन्म
बता दें कि बीजेपी ने पिछले साल भी 17 सितंबर से एक पखवाड़े के लिए 'सेवा पखवाड़ा' मनाया था। इस बार भी कुछ ऐसे ही आयोजन होंगे। मालूम हो कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications