BJP-JDS alliance: लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस आई साथ, इन 4 सीटों पर हुआ करार
BJP-JDS alliance Karnataka for Lok Sabha polls: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (सेक्युलर) 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में गठबंधन बनाने पर सहमत हो गए हैं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा संसदीय चुनाव के लिए जद (एस) के साथ चार सीटों पर समझौता करेगी। येदियुरप्पा ने कहा कि समझौता चार सीटों के लिए हुआ है और अमित शाह जद (एस) को चार लोकसभा सीटें देने पर सहमत हुए हैं।

बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि, एचडी देवगौड़ा ने इस सप्ताह दिल्ली की यात्रा की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एचडी देवेगौड़ा ने गठबंधन की संरचना पर चर्चा करने के लिए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
जेडीएस ने शुरुआत में आठ सीटों की मांग की थी और बीजेपी ने केवल तीन सीटों की पेशकश की थी। लेकिन आखिरकर चार सीटें साझा करने पर सहमति बनी है।
उन्होंने कहा, "इससे हमें बड़ी ताकत मिली है और इससे हमें एक साथ 25 या 26 लोकसभा सीटें जीतने में मदद मिलेगी।"
इन 4 सीटों पर हुआ करार
सूत्रों के मुताबिक जेडीएस हासन (Hassan) , मांड्या ( Mandya) , बेंगलुरु ग्रामीण (Bengaluru Rural), चिक्काबल्लापुरा (Chikkaballapura) और तुमकुरु (Tumakuru) सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन भाजपा चिक्काबल्लापुरा सीट को छोड़ना नहीं चाह रही है। जिस पर फिलहाल उनका कब्जा है।
जिसके बाद भाजपा चार सीटों कोलार, हासन, मांड्या और बेंगलुरु ग्रामीण पर चुनाव लड़ने पर सहमत हुई है।
बता दें कि जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच प्रधानमंत्री रहे एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में पांच लोकसभा सीटें मांगी थी। लेकिन सूत्रों ने बताया था कि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मिलकर लेंगे।
पहले देवेगौड़ा ने अकेले चुनाव लड़ने की कही थी बात
जेडीएस सूत्रों ने कहा कि यह पूरी तरह से गठबंधन नहीं होगा जहां दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।
हालांकि कुछ दिनों पहले ही जद (एस) सुप्रीमो देवेगौड़ा ने संकेत दिया था कि पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीटें जीती थीं। जबकि उसके समर्थित निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस और जद(एस) एक-एक सीट पर विजयी रही थीं।
इस साल मई में विधानसभा चुनाव तक कर्नाटक में भाजपा सत्ता में थी। लेकिन कर्नाटक विधानसबा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय सदन में 135 से अधिक सीटों पर जीत कर सरकार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications