झारखंड: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, युवाओं को रोजगार और गरीबी हटाने पर दिया जोर
नई दिल्ली। झारखंड में 30 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया कर दिया है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं जिसमें से साल 2022 तक आदिवासी बच्चों के लिए 70 नए मॉडल स्कूल की स्थापना और रोजगार पैदा करना प्रमुख है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी की पिछली उपलब्धियों के बारे में भी बताया है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले पांच सालों में बीजेपी सरकार ने झारखंड में जो विकास का काम किया वह अब तक किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चाहे आधार हो या डिजिटल साक्षरता, या बीपीओ स्थापना हो अथवा गरीबों, किसानों व महिलाओं के विकास की बात हो, आईटी के क्षेत्र में झारखण्ड की भाजपा सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। रविशंकर ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी का प्रमाण है कि संयुक्त राष्ट्र की यूएनडीपी ने गरीबी कम करने में झारखण्ड को प्रथम स्थान दिया है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: वो 6 ग़लतियां जिस कारण पीछे हटी बीजेपी- नज़रिया
घोषणा पत्र में बीजेपी ने किए ये वादे...
- बुधवार को बीजेपी के संकल्प पत्र में झारखण्ड को खेल क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ाने की बात कही गई है। रविशंकर ने कहा कि इस संकल्प पत्र की एक बात ने बहुत प्रभावित किया है कि भाजपा की आने वाली सरकार खेल क्षेत्र में बहुत बड़े काम करने वाली है।
- राज्य के हर बीपीएल परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराना बीजेपी का लक्ष्य
- जनजातियों के कल्याण से होगा झारखण्ड का समुचित विकास।
- इस संकल्प पत्र में कहा गया, प्रतिभा की पहचान, उनका सम्मान और एक-एक जिले में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाकर खेल प्रतिभा की पहचान का बड़ा काम किया जाएगा।
- संकल्प पत्र कहा गया कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला व नौजवान को समर्पित रही है। आने वाले दिनों में इसको और ताकत देकर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ जनता की सेवा के लिए संकल्पित भाजपा आगे बढ़ेगी।
- 2022 तक आदिवासियों के लिए 70 नए मॉडल स्कूल की स्थापना करेगी बीजेपी सरकार।
- आदिवासियों के लिए व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा का एक केंद्र बनाए जाने की कही बात।
- आदिम जनजातियों के लिए चलाई जाएंगी समाजिक सुरक्षा योजनाएं।
- आदित्यपुर में लगाई जाएगी मेट्रो रेल कोच की फैक्ट्री।
- चतरा और चाईबासा में 2 स्टील प्लांट बनवाएगी बीजेपी सरकार।
- पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने पर दिया जोर।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications