राफेल डील: देश भर में 70 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस का पर्दाफाश करेगी बीजेपी

नई दिल्ली। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को क्लीनचिट देने के बाद से बीजेपी और केंद्र सरकार कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी देशभर में 70 स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ षड्यंत्र की साजिश रचने के लिए कांग्रेस का पर्दाफाश करेगी। इसकी जानकारी शनिवार शाम पार्टी की ओर से जारी एक बयान में दी गई।

BJP to hold Press Conferences at 70 locations across the nation on Monday expose Congress rafale deal

शनिवार को बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोमवार, 17 दिसंबर से देशभर में 70 स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। बीजेपी इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ 'साजिश रचने' और देश के डिफेंस सिस्टम पर 'हमला' करने को लेकर 'कांग्रेस को बेनकाब करेगी।

इससे पहले पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, दुख की बात है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और डिफेंस सेक्टर सिर्फ एक पंचिंग बैग या फंडिंग सोर्स हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता आर्मी चीफ का नाम लेकर सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाते हैं और दूसरी तरफ उन्होंने देश के डिफेंस सेक्टर को लूटा है। मोदी ने कहा, 40-50 के दशक के जीप घोटाले से 80 के दशक के अगस्ता वेस्टलैंड, सबमरीन घोटाला, जैसे कई हैं। वे लोग सिर्फ रुपये बनाने नहीं चूकते हैं। शुक्र है कि वे दिन अब चले गए हैं।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदी के मामले में मोदी सरकार को क्लीन चिट देते हुए सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। 3 जजों की पीठ ने कहा कि अरबों डॉलर के राफेल सौदे में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। ऑफसेट साझेदार के मामले पर पीठ ने कहा कि किसी भी निजी फर्म को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+