हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर 6 करोड़ की घूस लेने का आरोप, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। मानसून सत्र में मचे हंगामे के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र प्रताप सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं।

रविशंकर प्रसाद ने वीरभद्र सिंह पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने शिमला के एलआईसी एजेंट आनंद चौहान से छह करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया है।

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया रहै कि आनंद चौहान ने फर्जी अकाउंट खोलकर वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के खातों को चलाते थे। रविशंकर प्रसाद ने वीरभद्र सिंह पर घूस लेने के आरोप लगाते हुए उनका इस्तीफा मांगा है।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन था जो विपक्ष के हंगामे के चलते पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है जबकि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा की बात कहते हुए किसी के भी इस्तीफे से साफ इनकार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+