राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी ने एकतरफा फैसला लिया, मुलाकात तो बस दिखावा था- कांग्रेस

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने बस औपचारिकताएं पूरी की एक तरीके से विपक्ष के नेताओं से उनका मिलना पीआए एक्सरसाइज था।

नई दिल्ली। एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि रामनाथ कोविंद के सेलेक्शन में बीजेपी और सरकार ने एकतरफा फैसला लिया, आम सहमति बनाने की कोशिश नहीं की। वहीं खबर है कि राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के साथ 22 जून को बैठक करेगी।

 राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी ने एकतरफा फैसला लिया, मुलाकात तो बस दिखावा था- कांग्रेस

रामनाथ कोविंद का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी के नेता जब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे तो राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने की बात हुई थी लेकिन बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं की। बीजेपी नेताओं ने फैसला लेने के बाद जानकारी दी तो ऐसे में आम सहमति की बात खत्म हो जाती है।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने बस औपचारिकताएं पूरी की एक तरीके से विपक्ष के नेताओं से उनका मिलना पीआए एक्सरसाइज था। उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम पहले ही तय कर रखा था।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है और नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है जबकि उम्मीदवार अपना नाम 1 जुलाई तक वापस ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+