पश्चिम बंगाल में रथयात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक तो भाजपा ने बनाया नया प्लान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रथयात्रा पर रोक लगा दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रैली करने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। दरअसल बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की ओर से रथयात्रा पर रोक के फैसले पर किसी तरह से दखल देने से इंकार कर दिया था।

bjp has new plan in west bengal after sc bans rath yatra in state

ऐसे में बीजेपी के नए प्लान के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूरे राज्य में पांच रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैली 20 जनवरी से शुरू होगी। जो कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेगा रैला के एक दिन बाद है। बता दें कि ममता बनर्जी 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्षी दलों की एक मेगा रैली करेंगी। शाह की पहली रैली मालदा में होनी है जबकि 21 जनवरी को वे बीरभूम में होंगे जबकि 22 जनवरी को वे झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द कोलकाता में रैली कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल बीते माह कोलकाता हाईकोर्ट ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की कूचबिहार से प्रस्तावित 'रथ यात्रा' को अनुमति देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट को कानूनी व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे वाइब्रेंट समिट के नौवें संस्करण का उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+