नेपाल के रास्ते नकली नोट लाकर बिहार के लोगों में बांट रही है भाजपा: लालू
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे भी सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर हो गये हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा भारतीय जनता पार्टी बिहार में नेपाल के रास्ते नकली नोट लाकर लोगों में बांट रही है। उन्होंने आरएसएस को भी लपेटते हुए कहा कि इस काम में आरएसएस भी शामिल है।
लालू ने कहा यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आरएसएस जैसा संगठन यहां फल-फूल रहा है। उन्होंने जीतन राम मांझी के बारे में चुटकी लेते हुए लालू ने कहा कि मांझी साधारण नेता नहीं है, वो गीनिज बुक रिकॉर्ड का नेता है। उन्होंने बंदरों की टोली से तुलना करते हुए कहा कि बोलते हुए कहा कि पेड़ से जब बंदर गिर जाता है, तो वो फिर किसी से हाथ नहीं मिलाता है। लालू ने कहा कि भाजपा हमारा दुश्मन है और हमरा मकसद उसे नेस्तनाबूत करना है।लालू ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी से कहा दिया है कि कोई कुछ भी कहे ना सुनो, बस इस बात पर ध्यान दो कि भाजपा को पराजित करना है। इसके बाद लालू ने विद्यार्थी परिषद को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के नेता कोकीन, चरस का स्टॉक बनाकर रखे हुए है। और यह चुनाव नरेन्द्र मोदी के लिए एसिड टेस्ट जैसा है।













Click it and Unblock the Notifications