बिहार विधानसभा चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम, 8 नवंबर को परिणाम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली में एक प्रेसवार्ता में बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा रहा है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा, ताकि वोटर अपने मत का प्रयोग कर सकें। चुनाव में त्योहरों का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जायेगा। चुनाव पांच चरणों में होंगे। मतगणनाा 8 नवंबर को होगी और उसी के साथ परिणाम घोषित हो जायेंगे।
पढ़ें- बिहार चुनाव से जुड़ी खबरें | जानिए किस जिले में कब पड़ेंगे वोट
चुनाव की तारीखें-
पहला चरण (49 सीटें)- नोटिफिकेशन की तारीख 16 सितंबर, 2015 है। स्क्रूटनी की डेट 24 सितंबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 सितंबर होगी। 12 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान होंगे।
दूसरा चरण (32 सीटें)- नोटिफिकेशन की तारीख 21 सितंबर, 2015 है। नामांकन की अंतिम तिथि 28 सितंबर। स्क्रूटनी की डेट 29 सितंबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर होगी। 16 अक्टूबर को दूसरे चरण के मतदान होंगे।
तीसरा चरण (50 सीटें)- नोटिफिकेशन की तारीख 1 अक्टूबर, 2015 है। नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर। स्क्रूटनी की डेट 9 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान होंगे।
चौथा चरण (55 सीटें)- नोटिफिकेशन की तारीख 7 अक्टूबर, 2015 है। नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर। स्क्रूटनी की डेट 15 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी। 1 नवंबर को पहले चौथे के मतदान होंगे।
पांचवां चरण (57 सीटें)- नोटिफिकेशन की तारीख 8 अक्टूबर, 2015 है। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर। स्क्रूटनी की डेट 17 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर होगी। 5 नवंबर को पांचवें चरण के मतदान होंगे।
मतगणना एवं चुनाव परिणाम- 8 नवंबर 2015 को होगी। 12 नवंबर को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें-
- चुनाव के दौरान सभी शस्त्रों को सीज़ कर दिया जायेगा। शराब की बिक्री पर खास नजर रखी जायेगी।
- हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षा का जायजा लिया जायेगा।
- एक सिंगल विंडो सिस्टम के तहत वोटरों, प्रत्याशियों की शिकायतें स्वीकर की जायेंगी।
- शांतिपूर्ण चुनाव के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
- पर्यवेक्षकों की तैनाती की जायेगी, जो पार्टियों और उम्मीदवारों पर नजर रखेंगे।
- ईवीएम में उम्मीदवारों की फोटो होगी। पोलिंग स्टेशनों पर पीने के पानी, टॉयलेट, आदि की व्यवस्था की जायेगी।
- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। मतदान से पांच दिन पहले फोटो वोटर स्लिप दी जायेंगी।
- संवेदनशील पोलिंग बूथों पर वीडियोग्राफी होगी।
- 80 एक्सपेंडीचर ऑबजर्वर तैनात होंगे, जो पार्टियों के खर्च का जायजा लेंगे।
- एग्जिट पोल पहले फेज़ से लेकर मतदान के अंतिम दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे।
- आचार संहिता अभी से लागू हो गई है।
- पेड न्यूज रोकने के लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे।
- कोई भी आपको पैसा, शराब, आदि ऑफर करे तो तुरंत शिकायत करें।
- वोटरों से अपील करते हैं कि आप आगे आयें और वोट करें।













Click it and Unblock the Notifications