राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा- भाजपा ने 'झूठ को संस्थागत' कर दिया है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं, रविवार को भी उन्होंने ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा ने 'झूठ को संस्थागत' कर दिया है, उन्होंने लिखा कि भाजपा ने तीन मुख्य बिंदुओं पर सरासर झूठ बोला है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना होगा, उन्होंने कोरोना वायरस, जीडीपी आंकड़े और चीन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
Recommended Video

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा - भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है।
- Covid19 टेस्ट पर बाधाएँ लगायीं और मृतकों की संख्या ग़लत बतायी।
- GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की।
- चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया।
ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं, इससे पहले भी उन्होंने Tweet किया था कि चीन के साथ सीमा विवाद को संभालने में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। राहुल ने कहा था कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है और भारत की सरकार चैंबरलेन की तरह व्यवहार कर रही है।
दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन छू भी नहीं सकती
ये तो चीन को ऐसा करने के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित करेगा और उसका हौंसला बढ़ाएगा। मौजूदा सरकार की इस कायराना हरकतों की देश आने वाले समय भारी कीमत चुकाने वाला है, कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर राजनाथ का लद्दाख में सैनिकों को संबोधित करते वीडियो शेयर करते हुए ये बात कही थी। मालूम हो कि राजनाथ ने शुक्रवार को लेह में सैनिकों से कहा था कि दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन छू भी नहीं सकती है।












Click it and Unblock the Notifications