ऐसा क्या समझाया जेठमलानी ने 370 पर चुप हो गई भाजपा

नई दिल्ली। देश के मशहूर अधिवक्ता जेठमलानी ने कहा है कि भाजपा अभी तक अनुच्छेद 370 पर चुप है तो सिर्फ उनकी वजह से। सवाल है कि राम जेठमलानी ने भाजपा को ऐसी कौन सी पट्टी पढ़ाई की भाजपा के शीर्ष मुद्दों में शामिल रहे जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर आलाकमान आगे कदम ही नहीं बढ़ा रहा है। याद दिलाते चलें कि भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला मुद्दा जिसने सियासी बहस छेड़ दी थी तो वह आर्टिकल 370 का ही मुद्दा था।

हैरान कर देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर जल्द निर्णय करने जैसा बयान दिया था। जिसके बाद बड़ा सियासी बवाल खड़ा हुआ था। लेकिन इसके बाद भाजपा मानो इस मुद्दे को भूल ही गई।

दरअसल, राम जेठमलानी का कहना है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को अनुच्छेद 370 के बारे में समझाया था। जिसके बाद नरेंद्र मोदी औऱ भाजपा के मंत्री, नेताओं ने इसका राग अलापना बंद कर दिया।

जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को अनुच्छेद 370 के महत्व को समझाया था। उन्हों नरेंद्र मोदी को समझाया था कि यह अनुच्छेद अब ऐसा मुद्दा बन चुका है जिसको अब कोई छू तक नहीं सकता। अगर आप इसके कुछ संशोधन पसंद नहीं करते तो उसे निकाल दी जिए लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+