20 लाख करोड़ के पैकेज पर BJP बोली- पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक प्रोत्साहन की सराहना की है। कांग्रेस और माकपा ने कहा कि भारत प्रवासी मजदूरों पर प्रवासियों की पीड़ा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से निराश है क्योंकि वह इस मुद्दे का निराकरण नहीं कर पाए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'मोदी सरकार के हर निर्णय में देश और देशवासियों का हित केंद्र में रहा है। मोदी सरकार द्वारा घोषित किया गया लगभग 20 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज इसी को परिचायक है। जिसमें देश के गरीब, किसान, मध्यमवर्ग व व्यापारी वर्ग के हित समाहित हैं। इससे हर वर्ग सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को सभी ने सराहा

20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को सभी ने सराहा

वहीं बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा समग्र राहत पैकेज बताते हुए कहा, मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान करके समाज के हर वर्ग को सहारा दिया है। यह देश के जीडीपी के 10 पर्सेंट के बराबर है। कोविड-19 के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 21वीं सदी भारत की होगी और प्रधानमंत्री ने आज इस पर अमल की आधारशिला रखी है।‘आत्मनिर्भर भारत' इस नए बदलाव की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए हमारा मंत्र है। नड्डा ने कहा कि यह हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 10 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय पहल से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा।

BJP ने इसे आत्मनिर्भर बनाने वाला कदम बताया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा से देश निराशा के माहौल से बाहर निकलेगा और उनके आत्मनिर्भरता के मंत्र से देश में नयी ऊर्जा का संचार होगा। वैश्विक महामारी कोरोना से महायुद्ध में प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व राहत पैकेज की घोषणा की है। देश के श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी वालों से लेकर मध्यम वर्ग और उद्योग व व्यापार जगत तक के विकास के लिए 20 लाख करोड़ के ऐतिहासिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। वहीं वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपने विभिन्न आयामों में ताकत हासिल की है। अब, हम विश्‍वास के साथ दुनिया से जुड़ सकते हैं। हम समग्र परिवर्तन और वृद्धिशील परिवर्तनों का लक्ष्य रखते हैं। हम महामारी की चुनौती को एक अवसर में बदल देंगे। #AatmanirbharBharat अलग-थलग नहीं बल्कि एकजुट होगा।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पैकेज को ‘हेडलाइन’ करार दिया

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पैकेज को ‘हेडलाइन’ करार दिया

वही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पैकेज पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'अपने घर जा रहे प्रवासी कामगारों की दिल दहला देने वाली मानवीय त्रासदी को करुणा से देखने तथा मजदूरों की सुरक्षित वापसी की जरूरत है। लाखों प्रवासी श्रमिकों के प्रति आपमें संवेदनशीलता की कमी और उनकी तकलीफों को दूर करने में आपकी नाकामी से भारत बहुत ज्यादा निराश हुआ है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने हेडलाइन दी है, लेकिन कोई हेल्पलाइन नहीं दी। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित भेजने और रास्तों में मजदूरों की मौत की घटनाओं पर कुछ भी नहीं कहा। इससे बहुत निराशा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+