'हमने 5 मारे', वाले बयान पर BJP के पूर्व MLA ज्ञानदेव बोले- 'CM गहलोत ने दिया मुस्लिमों को संरक्षण...'
'हमने 5 मारे', वाले बयान पर BJP के पूर्व MLA ज्ञानदेव बोले- 'CM गहलोत ने दिया मुस्लिमों को संरक्षण...'
जयपुर, 21 अगस्त: राजस्थान के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने पांच लोगों को मारा है। इस बयान को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज भी कर ली है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अब अपने बयानों पर सफाई दी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज भी कसा है। वीडियो पर सफाई देते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ''राजस्थान के सीएम गहलोत द्वारा यहां मुस्लिमों को संरक्षण दिया जा रहा है।''
Recommended Video

राजस्थान के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा,''मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जो लोग गौ तस्करी करते पाए जाते हैं उन्हें पकड़ा जाना चाहिए और अगर वे भागने की कोशिश करते हैं तो उन्हें पीटा जाना चाहिए और पुलिस को सौंप दिया जाना चाहिए। कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे।''
आहूजा ने कहा, 'कांग्रेस के शासन आने के बाद मुसलमान भाईयों की इतनी हिम्मत नहीं बढ़ती थी। अब अशोक गहलोत का पूरा समर्थन होने की वजह से वहां इतनी ज्यादा गो तस्करी हो रही है। डीगनगर, कामा, गोपालगढ़... आदि जगहों और अलवर का तिजारा, किशनगढ़, खैरतल, रामगढ़ में बहुत ज्यादा है। जब गोतस्करी और गोकशी अधिक हो जाती है तो वहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि वहां ब्रज के कल्याण का एक संस्था कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम क्या करें, तो मैंने कह दिया है कि कार्यकर्ताओं को कह दो कि पहले उन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें। अगर वह भागना चाहे तो पीटकर पुलिस के हवाले कर दें।''
ज्ञानदेव आहूजा को वायरल वीडियो में कह रहे हैं, ''यह पहली बार हुआ है कि उन्होंने इस इलाके में किसी को मारा है...हमने अब तक 5 लोगों को मारा है। मैंने कार्यकर्ताओं को बड़ी छूट दे रखी है कि उनको पकड़कर मारो। हम उन्हें बरी भी करवाएं और जमानत पर बाहर निकाले।''












Click it and Unblock the Notifications