Lok Sabha Elections 2019: बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह की नाराजगी को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

नई दिल्‍ली। बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट खासी चर्चा में है। यहां से बीजेपी ने गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि गिरिराज इस सीट से लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''

Lok Sabha Elections 2019: बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह की नाराजगी को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

बता दें कि गिरिराज सिंह नवादा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह इसी सीट से जीते थे। हालांकि गठबंधन के तहत बीजेपी ने यह सीट जेडीयू को दी है। बेगूसराय सीट पर इस बार दिलचस्प चुनावी जंग देखने को मिल सकती है। भूमिहार बहुल इस सीट पर सीपीआई ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उतारा है।

क्‍या कहना है गिरिराज सिंह

गिरिराज ने सोमवार को कहा था कि ''मुझे कोई उम्मीद नहीं थी. मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।'' यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा ''मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे।''

हालांकि अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे, तो उन्होंने कहा, ''मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+