भाजपा को रिकॉर्ड 1300 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड मिले, जानिए कांग्रेस को कितना मिला
आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को 2022-23 में तकरीबन 1300 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड प्राप्त हो चुके हैं। जोकि कांग्रेस की तुलना में सात गुना अधिक है। भाजपा को वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 2120 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें से 61 फीसदी राशि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए प्राप्त हुई है।
वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा को कुल 1775 करोड़ रुपए का फंड प्राप्त हुआ था। पार्टी को 2023-23 में कुल 2360.8 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जबकि 2023-23 में यह 1917 करोड़ रुपए थे। वहीं कांग्रेस की बात करें तो उसे कुल 171 करोड़ रुपए इलेक्टोरल बॉन्ड से प्राप्त हुए हैं जोकि 2021-22 में 236 करोड़ रुपए थे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसे 3.2 करोड़ रुपए 2021-22 में इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले थे, जबकि 2022-23 में उसे इलेक्टोरल बॉन्ड से कुछ नहीं मिला है। टीडीपी की बात करें तो उसे 34 करोड़ रुपए 2022-23 में इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले थे। जोकि पिछले वित्त वर्ष से 10 गुना अधिक है।
भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में 237 करोड़ रुपए का ब्याज भी मिला है, जोकि 2021-22 की तुलना में 135 करोड़ अधिक है। पार्टी के कुल चुनाव खर्च की बात करें तो भाजपा ने 78.2 करोड़ रुफए 2022-23 में एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर पर खर्च किए थे, जबकि 2021-22 में पार्टी ने 117.4 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
भाजपा की ओर से 2022-23 में उम्मीदवारों को 76.5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी की गई है। हालांकि 2021-22 में यह खर्च 146.4 करोड़ रुपए था।












Click it and Unblock the Notifications