'तमंचे पर डिस्‍को' करने वाले विधायक 'चैंपियन' को बीजेपी ने 6 साल के लिए निकाला

नई दिल्ली। बंदूक और तमंचे के साथ डिस्को करने वाले उत्तराखंड के बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद खूब बवाल मचा था जिसके बाद उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। एक वायरल वीडियो में कुंवर प्रणव शराब पार्टी करते हुए दिखाई दिए थे।

BJP has expelled Kunwar Pranav Singh Champion for 6 years

बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने बताया कि पार्टी ने चैंपियन को नोटिस भेजा था लेकिन उनसे जवाब से संतुष्ट ना होने के बाद ये फैसला किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने चैम्पियन पर लगे आरोपों का हवाला देते हुए उन्हें बर्खास्त करने की संस्तुति केन्द्रीय नेतृत्व से की थी। कुंवर प्रणव चैम्पियन को गुरुवार को पार्टी नेतृत्व ने संगठन से निलंबित किया था। जिस तरह से वह वायरल हुए वीडियों में हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे थे, उसके बाद पार्टी की काफी फजीहत हुई थी।

वह वीडियो में बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे थे, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके पहले भी कुंवर प्रणव चैंपियन बरेड़ा के बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने और उन्हें कुश्ती के लिए चुनौती देने के लिए खबरों में थे।

खानपुर विधायक को कथित तौर पर एक लोकप्रिय बॉलीवुड नंबर पर नाचते हुए देखा गया था। उनके हाथ में दो रिवाल्वर और कंधे पर एक कार्बाइन था। वे एक गिलास से शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। विवाद बढ़ने पर चैंपियन ने अपने बर्ताव को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने था कहा कि शराब पीने और डांस करने में क्या गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी भाषा के लिए खेद है, ऐसी चीजें शराब के प्रभाव में होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+