BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किरोड़ी लाल मीणा सहित किस-किस का नाम है शामिल

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की चुनाव समिति ने 18 नामों को सूची में शामिल किया है। इसमें उत्तर प्रदेश से जीवीएल नरसिम्हा राव और अशोक वाजपेयी समेत सात लोगों को मौका दिया गया है। वहीं, राजस्थान से किरोड़ी लाल मीणा का नाम तय किया गया है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के लिए लंबे समय से माथापच्ची जारी थी। वहीं कांग्रेस ने भी सात राज्यों से अपने 10 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किरोड़ी लाल मीणा सहित किस-किस का नाम है शामिल

इससे पहले बीजेपी 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 8 मंत्रियों के नाम थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात के बजाय उत्तर प्रदेश से, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से, मनसुख भाई मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से और प्रकाश जावेड़कर को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। जानिए पूरी लिस्‍ट

बीजेपी में किसे मिला मौका

  1. सरोज पांडे- छत्तीसगढ़
  2. अनिल बलूनी- उत्तराखंड
  3. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा- राजस्थान
  4. मदन लाल सैनी- राजस्थान
  5. नारायण राने- महाराष्ट्र
  6. वी. मुरलीधरन- महारोष्ट्र
  7. लेफ्टिनेंट जनरल (retd.) वीपी वत्स- हरियाणा
  8. अजय प्रताप सिंह- मध्य प्रदेश
  9. कैलाश सोनी- मध्य प्रदेश
  10. डॉ. अशोक बाजपेयी- उत्तर प्रदेश
  11. विजयपाल सिंह तोमर- उत्तर प्रदेश
  12. सकलदीप राजभर- उत्तर प्रदेश
  13. कांता कर्दम- उत्तर प्रदेश
  14. डॉ. अनिल जैन- उत्तर प्रदेश
  15. जीवीएल नरसिम्हा राव- उत्तर प्रदेश
  16. हरनाथ सिंह यादव- उत्तर प्रदेश
  17. राजीव चंद्रशेखर- कर्नाटक
  18. समीर उर्नव- झारखंड

कांग्रेस में किसे मौका मिला

  1. अभिषेक मनु सिंघवी - पश्चिम बंगाल
  2. नारन भाई राठवा- गुजरात
  3. डॉ. अमी याजनिक- गुजरात
  4. धीरज प्रसाद साहू- झारखंड
  5. डॉ. एल हनुमनथैया- झारखंड
  6. डॉ. सय्यद नसीर हुसैन- कर्नाटक
  7. जीसी चंद्रशेखर- कर्नाटक
  8. राजमणि पटेल- मध्य प्रदेश
  9. कुमार केतकर- महाराष्ट्र
  10. पोरिका बलराम नाइक- तेलंगाना

रविवार को ही बीजपी में शामिल हुए किरोड़ी लाल मीणा

किरोड़ी लाल मीणा की रविवार को 10 साल बाद बीजेपी में वापसी हुई है। किरोड़ी को राजस्थान में आदिवासी मीणा समाज के बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। किरोड़ी ने 2008 में बीजेपी छोड़ दी थी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (राजपा) नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। रविवार को किरोड़ी ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करने की घोषणा कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+