शिवराज सिंह ने काटा वसुंधरा राजे की मामी का टिकट
वसुंधरा राजे, माया सिंह, बीजेपी टिकट, vasundhara raje, maya singh, shivraj singh chouhan
Recommended Video

शिवराज सरकार में मंत्री रहीं माया सिंह इस बार मध्य प्रदेश से बीजेपी के टिकट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। क्योंकि हाई कमान ने माया सिंह को इस बार के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया। 27 विधायकों का टिकट कटा लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा माया सिंह की हो रही है। क्योंकि वो पुरानी नेता हैं और ग्वालियर पूर्व से विधायक हैं। लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा नहीं जताया। फिलहाल शिवराज सरकार में माया सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। ग्वालियर पूर्व सीट से माया सिंह की जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। खबर है कि है कि बीजेपी के आतंरिक सर्वे के बाद माया सिंह समेत कई मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं।

माया सिंह सिंधिया घराने से ताल्लुक रखती हैं। रिश्ते में देखा जाए तो वो राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मामी लगती हैं। लेकिन इस बार शिवराज ने माया सिंह का टिकट काट दिया। माई कही जाने वाली माया सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ। लेकिन राजनीति में एंट्री के बाद 1984 से 1988 तक ग्वालियर की उप महापौर रही। वो मध्यप्रदेश राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, बीजेपी महिला मोर्चा की अखिल भारतीय महामंत्री और मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 1997 से 2000 तक बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। इसके पहले वे राज्यसभा में भी रह चुकी हैं। 2013 में मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए ग्वालियर पूर्व से वो विधायक चुनी गई थीं। लेकिन इस बार वो विधानसभा टिकट लेने में पिछड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications