उत्तराखंड: BJP पार्षद की दिनदहाड़े घर के सामने गोली मारकर हत्या

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार सुबह एक बीजेपी पार्षद की कुछ अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोलीमार दी। बीजेपी पार्षद को आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रकाश सिंह धामी रुद्रपुर नगर निगम में भदईपुरा से पार्षद था। पार्षद की हत्या कर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

BJP Councillor Prakash Dhami Shot Dead In Front Of His House In Uttarakhand

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर एक कार में आए थे और पार्षद प्रकाश धामी को घर से बाहर बुलाया। पार्षद धामी जैसे ही घर से बाहर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। धामी ने बचने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा किया और फिर से उन पर गोलियां दाग दीं। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी।

उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर भर के नेताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा गया। पुलिस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। रुद्रपुर के अग्रसेन नगर, भदईपुरा निवासी प्रकाश धामी वार्ड 13 से निर्विरोध पार्षद जीते थे। कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

मृतक की डेढ़ साल पहले देवरिया किच्छा निवासी राधिका से शादी हुई थी। राधिका वर्तमान में गर्भवती है और इसी महीने डिलीवरी होनी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में कार सवार दो बदमाशों को पुलिस चिन्हित कर रही है। इस इस घटना के बाद पार्षद के समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस ने विरोध को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+