मिशन 2014 में जुटे मोदी, बीजेपी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

bjp meeting
नयी दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने से साथ ही राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस जहां चार राज्यों में अपनी हार से परेशान है तो वहीं बीजेपी मिशन 2014 फतह करने में जुट गई है। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने अपनी कमर ली है। यूपीए के हाथोॆं से सत्ता छीनकर संघ और बीजेपी के इरादों पर खड़े उतरना मोदी की अहम जिम्मेदारी है और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने काम शुरु कर दिया है।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और चुनौतियों के मद्देनजर बीजेपी मंथन में जुट गई है। बीजेपी चुनाव कैंपेन कमेटी और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक आज दिल्ली में हुई। यह बैठक इसलिए बी अहम थी क्योंकि चुनाव के बाद पहली बार भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एक जगह जमा हुए थे।

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री पहली बार एक साथ जुटे। अस बैठक में खुद नरेंद्र मोदी, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और मनोहर पर्रिकर शामिल हैं। बैठक दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पर हुई। मुख्यमंत्रियों के अलावा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बैठक में शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद चुनाव कैंपेन कमेटी की बैठक हुई। पार्टी अद्यक्ष राजनाथ सिंह और मोदी इसमे शामिल हुए।

इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें सब से अहम रहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना। दिल्ली में आप की राजनीति ने 2014 में भाजपा की रणनीतियों में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया है। इसके अलावा बीजेपी में बीएस येदुरप्पा की वापसी, आंध्र में टीडीपी से और हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चाएं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+