नूपुर शर्मा की टिप्पणी से उठे विवाद के बीच बीजेपी का बयान, कहा- 'सभी धर्मों का सम्मान करती है पार्टी'

नई दिल्ली, 5 जून: हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के ऊपर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिसके बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे, साथ ही बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर एक प्रेस रिलीज जारी की गई। जिसमें नूपुर शर्मा का जिक्र तो नहीं है, लेकिन उसमें साफ कहा गया कि उनकी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और पूजनीय लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं है।

BJP

Recommended Video

    Nupur Sharma Suspend: BJP ने क्यों लिया ऐसा एक्शन? | Kanpur Violence | वनइंडिया हिंदी | #Politics

    अरुण सिंह ने लिखा कि भारत में हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म आगे बढ़ा। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। इसके अलावा पार्टी ऐसी विचारधारा के खिलाफ है जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है।

    बीजेपी महासचिव के कहा कि जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी समान हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है। भारत का हर नागरिक एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।

    ऐसे समझें पूरा मामला
    ज्ञानवापी मंदिर को लेकर पिछले काफी वक्त से विवाद जारी है। उसी विवाद को लेकर टीवी पर एक डिबेट हो रही थी, जिसमें बीजेपी की ओर से नूपुर शर्मा शामिल हुईं। आरोप है कि उन्होंने इस डिबेट में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद देश के कई शहरों में उनके खिलाफ एफआईआर हुई। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वैसे अरुण सिंह के इस पत्र में नूपुर शर्मा का जिक्र तो नहीं है। इस पत्र के कुछ देर बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को निलंबित कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+