भाजपा प्रमुख नड्डा का दावा- कांग्रेस के समय पाक आतंकियों के हमले, Modi Era में सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के 20 साल के सार्वजनिक जीवन पर कहा, आज पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया जा रहा है। bjp chief jp nadda modi at 20 pak surgical strike

नई दिल्ली, 23 अगस्त : प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में 20 साल पूरे हो चुके हैं। Modi @ 20 कार्यक्रम में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से जवाब दे रहा है। नड्डा ने कहा, वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब भी चाहता था आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था।

bjp chief jp nadda modi

नड्डा ने 2014 के बाद आए बदलाव का जिक्र कर कहा, पीएम मोदी ने कालीकट में एक सार्वजनिक समारोह में कहा था कि उन्होंने (पाकिस्तान) जो किया है उसका करारा जवाब दिया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक हुई इसी का नतीजा है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक पाक को करारा जवाब

दिल्ली में मोदी @ 20 कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी समझ नहीं आया। दूसरी घटना हुई। इसके बाद हवाई हमला (बालाकोट एयर स्ट्राइक) किया गया। बकौल नड्डा, बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले उन्होंने (पीएम मोदी) चेतावनी दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था, आपने (पाक) बहुत बड़ी गलती की है और इसकी कीमत आपको चुकानी पड़ेगी, इसी का परिणाम पीओके के आतंकी ठिकानों पर इंडियन एयरफोर्स के हवाई हमले के रूप में सामने आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+