सिकंदराबाद सीट पर BJP चीफ जी किशन रेड्डी के सामने कौन? कैसा रहेगा मुकाबला, समझिए चुनावी समीकरण
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें से राज्य की हॉट सीट सिकंदराबाद भी शामिल है। जहां से बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी चुनावी लड़ रहे हैं। इससे हपले वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सिकंदराबाद सीट पर जी किशन रेड्डी ने 60,000 वोटों से जीत दर्ज की थी। तब उन्हें 9,15,263 वोट मिले थे, जबकि बीआरएस के तलसानी साई किरण यादव दूसरे नंबर पर रहे। लेकिन इस बार रेड्डी का मुकाबला कांग्रेस के दानम नागेंद्र और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के थिगुल्ला पद्म राव गौड़ से है।
सिकंदराबाद हैदराबाद का जुड़वां शहर है, लेकिन चंद किलोमीटर के फासले पर ही माहौल बदल जाता है। इस सीट इस बार भाजपा हैट्रिक के लिए जोर लगा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 में, भाजपा के जी. किशन रेड्डी को 3,84,780 वोट (42.0 प्रतिशत) मिले, जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब बीआरएस) के तलसानी साई किरण यादव को 322,666 वोट (35.3 प्रतिशत) मिले। कांग्रेस के अंजन कुमार यादव. एम 1,73,229 वोट (18.9 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बंडारू दत्तात्रेय, जो वर्तमान में हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं, विजयी हुए। दिलचस्प बात यह है कि बंडारू दत्तात्रेय ने पहली बार 1991 में सिकंदराबाद में भाजपा के लिए जीत का दावा किया था। इसके बाद उन्होंने 1991 और 2019 के बीच चार बार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
जी किशन रेड्डी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों से जन- जन का अवगत करा रहे हैं। चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तेलंगाना में मछली उत्पादन और वार्षिक मछली निर्यात को बढ़ाने के लिए पीएम मत्स्य सम्पदा योजना का और विस्तार करना और इस योजना के माध्यम से मछुआरों के परिवारों का बीमा करना और उन्हें सशक्त बनाना पीएम मोदी की गारंटी है।
जबकि कांग्रेस के दानम नागेंद्र ने वादे पूरे नहीं करने को लेकर बीजेपी उम्मीदवार पर निशाना साधा। नागेंद्र के मुताबिक, सिकंदराबाद के लोगों को अब एहसास हो रहा है कि जी किशन रेड्डी कुछ नहीं कर सकते। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद, वह अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं। तेलंगाना को वह सहायता नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी।
जबकि बीआरएस के टी पद्मा राव गौड़ मतदाताओं से विकास के आधार पर पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। गौड़ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे बीआरएस को वोट दें, वह पार्टी जिसने तेलंगाना में जीत हासिल की और राज्य को 10 साल के लिए विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।"
बता दें कि सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमेंमुशीराबाद, अंबरपेट, खैरताबाद, जुबली हिल्स, सनथनगर, नामपल्ली और सिकंदराबाद के सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भाजपा तेलंगाना में अपने एनडीए सहयोगियों - चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications