Gujarat Rajya sabha Election: दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, निर्विरोध जीते उम्मीदवार

Gujarat Rajya sabha Election: गुजरात से राज्यसभा की दोनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दिनेशचंद्र जमलभाई अननवदिया और रामभाई हरजीभाई मोकरिया ने दोनों सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस के अहमद पटेल और बीजेपी के अभय गणपतराय भारद्वाज के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था, जिसके बाद दोनों राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में BJP प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए।

Gujarat Rajya sabha Election

कांग्रेस के अहमद पटेल और बीजेपी के अभय गणपतराय भारद्वाज का कोरोना से निधन हो गया था। पिछले साल 25 नवंबर को पटेल की और 1 दिसंबर को भारद्वाज की मौत हो गई थी। जिसके बाद बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था।

जानिए कौन है रामभाई हरजीभाई मोकरिया

अगर बात बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशियों की करें तो रामभाई मोकरिया पोरबंदर के रहने वाले हैं, जिनकी राजनीति में कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। साल 1974 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे और बाद में 1978 में जनसंघ में शामिल हो गए। तब से वह भाजपा के साथ हैं। वो मोकारिया ब्राह्मण समुदाय से हैं। रामभाई मोकरिया मारुति कुरियर कंपंनी के मालिक भी है।

जानिए कौन है दिनेशचंद्र जमलभाई अननवदिया

वहीं दिनेश प्रजापति उत्तर गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले हैं। वो अन्य पिछड़ा समुदाय से हैं और बीजेपी के बक्षीपंच मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिनेश गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। वह भाजपा बनासकांठा के जिला महासचिव भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि गुजरात में अहमद पटेल 2017 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 18 अगस्त, 2023 को समाप्त होने वाला था। उनकी मृत्यु 25 नवंबर, 2020 को हुई। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी नेता अभय भारद्वाज जून 2020 में संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 21 जून, 2026 को समाप्त होने वाला था, मगर इससे पहले ही 1 दिसंबर को उनका निधन हो गया। अपनी-अपनी पार्टियों में इन दोनों नेताओं का कद काफी बड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+