Lok Sabha Elections 2019: रिटर्निंग ऑफिसर ने स्वीकारा गौतम गंभीर का नॉमिनेशन, AAP-कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनके नामांकन हलफनामें पर आपत्ति जताई थी जिसे खारिज कर दिया गया है। दरअसल आम आदमी पार्टी की ओर से गौतम गंभीर के नामांकन के लिए दिए गए हलफनामे पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने गौतम गंभीर के नामांकन पत्र के साथ दिए गए एफिडेविट को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने गौतम गंभीर को नोटिस जारी कर बुधवार 3 बजे तक जवाब देने के लिए बुलाया था। गौतम गंभीर के वकीलों का कहना है कि जिसे आम आदमी पार्टी बैक डेट की नोटरी स्टाम्प बता रही है। वो दरअसल नोटरी रजिस्टर का सीरियल नंबर है। गौतम गंभीर के वकीलों ने नोटरी रजिस्टर को भी रिटर्निंग ऑफिसर के सामने रखा।
आतिशी ने आरोप लगाया था कि गौतम गंभीर ने नामांकन में जो स्टाम्प पेपर लगाए हैं उसकी तारीख और उस पर लगे नोटरी स्टाम्प की तारीख अलग-अलग है। ऐसा नहीं होना चाहिए। जिसके बाद अब गौतम गंभीर ने अपनी सफाई दे दी है। गौतम गंभीर की ओर से हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी शिक्षा स्नातक में दाखिला लिया है। उनकी वार्षिक आय 12.40 करोड़ है, 1.16 करोड़ रुपए की चल संपत्ति, 28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। गौतम गंभीर के नाम ना ही कोई वाहन और ना ही कोई हथियार है। जबकि उनके एक मुकदमा है जो कि लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications