प्रियंका गांधी से भाजपा ने पूछे 6 तीखे सवाल, बताएं क्या यही है देशभक्ति
नई दिल्ली। चुनाव के ऐलान के साथ ही नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल जिस तरह से हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैश के सरगना आतंकी मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित किया था, उसके बाद से वह लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर है। अब स्वास्थ्य मंत्री ने प्रियंका गांधी से छह सवाल पूछा है।

सिद्धार्थनाथ सिंह के 6 सवाल
- सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी से पूछा है क्या आतंकी को जी लगाकर सम्बोधित करना देशभक्ति की श्रेणी में है या नहीं।
- क्या सन 2016 सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के नेताों द्वारा भारतीय सेना से सबूत मांगना देशभक्ति है या नहीं।
- क्या पुलवामा के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान की सीमाओं में घुसकर आतंकियों के बड़े ठिकानों को ध्वस्त कनरा और फिर कांग्रेस द्वारा सबूत मांगना देशभक्ति है या नहीं।
- क्या 26/11 आतंकी हमले के बाद मनमोहन सिंह की सरकार ने भारतीय सेना को पाकिस्तान पर कोई कार्यवाही करने की इजाजत न देना देशभक्ति की नीति के तहत आया है या नहीं।
- जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह कहने वालों के साथ उनके समर्थन में खड़े होना, क्या देशभक्ति की श्रेणी में है या नहीं।
- उच्च राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों के परिवार द्वारा आम आदमी जनता की गाढञी कमाई को लूटना देशभक्ति की श्रेणी में आता है या नहीं।
उम्मीद है सवालों का जवाब देंगी
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए यह सवाल प्रियंका गांधी से पूछा है। उन्होंने लिखा है कि हम उम्मीद करेंगे कि श्रीमती प्रियंका वाड्रा ने जो देशभक्ति को परिभाषित करने का प्रयास किया है, सही वोट से। उसका सही निर्णय लेने के लिए उपर पूछे गए प्रश्नों का जवाब देश की जनता को जल्द मिलेगा।
प्रियंका गांधी ने दिया था भाषण
बता दें कि गुजरात में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान पहली बार प्रियंका गांधी ने किसी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने रोजगार और 15 लाख रुपए देने को लेकर भाजपा पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि जागरूक रहना देश के लिए अहम है। प्रियंका गांधी के भाषण के बाद वह लगातार सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications