भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को पश्चिम बंगाल की इस सीट से मैदान में उतारा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल से अपने दो उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एसएस आहलूवालिया का नाम शामिल है। आहलूवालिया पश्चिम बंगाल की बडगांव दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं असीस कुमार बिस्वास का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। पश्चिम बंगाल की कृष्णागंज सीट से बिस्वास भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा की सीटें हैं, जिसमे भाजपा के पास मौजूदा समय में दो सीटें हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के अलावा भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मंद्र प्रधान और हाल में बीजेपी ज्वॉइन करने वाले बैजयंत पांडा मौजूद थे।वहीं कांग्रेस ने भी ओडिा के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें NYAY स्कीम के तहत 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 सालाना देने का वादा किया गया है। जिसे पार्टी ने वचनपत्र नाम दिया है।
इससे पहले बीजेपी ने हरिय़ाणा की आठ सीटों पर, उत्तर प्रदेश की चार सीटों पर, राजस्थान की चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन सीटों पर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसके अलावा बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी दो उम्मीदावारों का ऐलान किया है। अंबाला(आरक्षित) से रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी, सिरसा (आरक्षित) सुनीता दुग्गल, करनाल से संजय भाटिया, सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक, भिवानी-महेंद्रगण से धर्मवीर सिंह, गुड़गांव से राव इंदरजीत सिंह को औऱ फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में ग्वालियर सीट से विवेक सेजवाल्कर को, छिंदवाड़ा से नथ्थन शाह को, देवास(आरक्षित) से महेंद्र सोलंकी को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
-
विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की बैठक की अध्यक्षता की। -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका खारिज -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications