पूर्व नेवी अफसर की पिटाई करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ भाजपा और अधिकारी की बेटी ने पुलिस से की ये मांग

पूर्व नेवी अफसर की पिटाई करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ भाजपा और अधिकारी की बेटी ने दिया धरना

मुंबई। मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा की बेटी और भाजपा नेताओं ने शनिवार को मुंबई कमिश्‍नर ऑफिस के धरना प्रदर्शन किया। ऑफीसर की बेटी और भाजपा के नेताओं ने पिटाई करने वाले शिवसैनिकों को गैरजमानती वारंट के तहत बंद करने की अतिरिक्‍त पुलिस कमिश्‍नर से मांग की।

Recommended Video

    Retired Navy Officer Attack: मारपीट के आरोपी Shivsena कार्यकर्ताओं को मिली जमानत | वनइंडिया हिंदी
    bjp

    बता दें नौसेना के रिटायर्ड ऑफीसर मदन शर्मा महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को फॉरवर्ड किया था जिसके बाद शिव सेना पार्टी के लगभग छह कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे जमकर मदन शर्मा की पिटाई की थी। मिल हमले में शर्मा को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मुंबई पुलिस अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी शामिल हैं।

    navy

    इन कार्यकताओं को गैरजमानती वारंट के तहत बुक किया जाए इसके लिए मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा नेताओं और शिवसैनिकों द्वारा पीटे गए सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा की बेटी ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने मदन शर्मा की पिटाई करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की।
    madanshrama

    वहीं शिवसैनिकों द्वारा पीटे गए मदन शर्मा ने कहा है कि इस देश में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है। 'इस देश में सबको अपने विचार रखने की अनुमति है और व्हॉट्सएप एक शॉर्ट मीडिया है, जो एक दूसरे से जुडे़ रहने का माध्यम है। उस पर जो न्यूज आती है, उसे हम फॉरवर्ड करते हैं। कोई कार्टून हो या मैसेज हो, वो कहां से बनता है, सरकार को उसपर ध्यान देने की जरूरत है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+