अमित शाह और स्मृति ईरानी को गुजरात से राज्यसभा भेजगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी गुजराज से राज्यसभा चुनाव लडेंगे।

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी गुजराज से राज्यसभा चुनाव लडेंगे। बुधवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नेड्डा ने इसकी घोषणा की। बता दें कि गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटें खाली होने वाली है। इन सीटों पर 8 अगस्त को चुनाव होना है।

अमित शाह और स्मृति ईरानी को गुजरात से राज्यसभा भेजगी भाजपा

इससे पहले कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गुजरात से राज्यसभा के लिए बुधवार को नामांकन भरा। अहमद पटेल गुजरात से ही राज्य सभा सांसद है और अगर वो इस बार फिर चुनाव जीतते हैं तो वो पांचवी बार राज्यसभा सांसद बनेंगे।

गुजरात के कद्दावर नेता और हाल में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले शंकर सिंस वघेला ने कहा कि अगर कांग्रेस के गुजरात अध्यक्ष अशोक गहलोत उनके ऊपर लगाए गए आरोप को वापस लते हैं तो वो राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल का समर्थन करने को तैयार हैं।

बता दें कि गुजरात से 11 राज्य सभा चुने जाते हैं जिनमें से तीन सांसद की अवधि 18 अगस्त को खत्म हो रही है। ये तीनों सांसद हैं, स्मृति ईरानी(भाजपा), दिलीपभाई पांड्या(भाजपा) और अहमद पटेल(कांग्रेस)। इसमें से भाजपा नेतृत्व ने दिलीपभाई पांड्या की जगह इस बार अमित शाह को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+