Exit Polls 2024: 'यह कोई नई बात नहीं है...' कांग्रेस के एग्जिट पोल से किनारे पर BJP ने क्या कहा, जानिए?
Exit Polls 2024: एग्जिट पोल डिबेट का कांग्रेस ने बहिष्कार करने का फैसला लिया है। शुक्रवार का कहना है कि एग्जिट पोल के बाद टीवी पर होने वाली बहस सार्थक नहीं होती, इसलिए वो इसका हिस्सा नहीं बनेगी। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा ने जमकर तंज कसा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि नतीजों से पहले विपक्ष ने हार मान ली है।नड्डा ने एक्स पर कहा कि सातवें चरण के मतदान की से पहले एग्जिट पोल में भाग नहीं लेने का कांग्रेस का निर्णय इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने हार मान ली है।

बहिष्कार की कांग्रेस बताई ये वजह
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर बताया,"आगामी एग्जिट पोल डिबेट्स में पार्टी द्वारा भाग ना लिये जाने के निर्णय पर हमारा वक्तव्य: मतदाताओं ने अपने मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में फिर से सहर्ष भाग लेगी।'
जेपी नड्डा ने कसा करार तंज
जेपी नड्डा ने एक्स पर कहा कि "कांग्रेस उस बच्चे की तरह बर्ताव कर रही है, जिसका खिलौना छीन लिया गया हो। देश की सबसे पुरानी पार्टी को ये व्यवहार करना शोभा नहीं देता। विपक्ष की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से एक हद तक परिपक्वता की उम्मीद की जाती है।"
अमित शाह ने साधा निशाना
जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भाजपा ने भी कई चुनाव हारे लेकिन हमने कभी एग्जिट पोल का बहिष्कार नहीं किया। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो एग्जिट पोल होगा वो 400 पार के भाजपा के नारे को जमीन पर उतारने वाले नतीजे लेकर आएगा।"
'यह कोई नई बात नहीं..'
शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, "यह कोई नई बात नहीं है कि कांग्रेस पार्टी कल एग्जिट पोल पर चर्चा का बहिष्कार कर रही है। कई समय से कांग्रेस अस्वीकार करने की स्थिति में रही है। पूरे चुनाव में ये प्रचार करते रहे कि हमारा बहुमत आने जा रहा है, अब उनको भी स्थिति पता है कि कल के चुनाव के बाद आने वाले एग्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है। एग्जिट पोल कई समय से चल रहा है, हर बार वो हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार हार के कारण की व्याख्या ना कर पाने की स्थिति में वे इसका बहिष्कार कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications