'कांग्रेस के लिए बुरी खबर क्योंकि...', Foxconn Vedanta को लेकर अमित मालवीय ने जयराम पर किया कटाक्ष
Foxconn Vedanta deal cancelled: ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (foxconn) ने वेदांता के साथ19.5 अरब डॉलर की डील तोड़ दी है। 19.5 अरब डॉलर के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की इस डील के तहत गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट लगाया जाना था।
इस बड़ी डील के टूटने पर कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भाजपा निशाना साधा था। जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान पर कटाक्ष करते हुए जवाब दिया है।

बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बुरी खबर है कि फॉक्सकॉन और वेदांता की डील टूटने का मतलब यह नहीं है कि फॉक्सकॉन भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में काम नहीं करेगी
मालवीय ने ट्वीट में लिखा
"फॉक्सकॉन और वेदांता दो प्राइवेट कंपिनयों ने एक ज्वांइट वेंचर शुरू किया था। फॉक्सकॉन ने भारत के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम कं अंतर्गत अप्लाई किया था , लेकिन जैसे-जैसे दोनों कंपनियों ने साथ काम किया तो उन्हें कुछ आंतरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा । जिसके कारण उन्होंने अपना समझौता खत्म कर लिया।"
यह कांग्रेस के लिए बुरी खबर है...
इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने लिखा कि "यह कांग्रेस के लिए बुरी खबर है, जो सक्रिय रूप से भारत द्वारा की जाने वाली किसी भी नई पहल को विफल करने का प्रयास करती है। अब उसे चिंता है कि सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट रूप में भारत का उदय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक विश्वसनीय खिलाड़ी के रूप में दुनिया में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही मालवीय ने कहा कांग्रेस को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत से नफरत है।"
कांग्रेस नेता के लिए इसे समझना कठिन है
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर कटाक्ष करते हुए मालवीय ने कहा कि कांग्रेस नेता के लिए इसे समझना कठिन है लेकिन सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट एक बहुत ही जटिल और प्रौद्योगिकी-गहन क्षेत्र है और भारत के पिछले प्रयास सफल नहीं हुए।
पीएम मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया
मालवीय ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ये संभव हुआ कि डिजाइन, विनिर्माण और पैकेजिंग को समर्थन देने के लिए 50 प्रतिशत का एक समान प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक व्यापक सेमीकंडक्टर प्रोग्राम तैयार किया गया है। ये प्रोग्राम R&D टैलेंट और कैपिसिटी बिल्डिंग का भी समर्थन करता है।
कांग्रेस नेता जयराम ने ये डील टूटने पर किया था ये कटाक्ष
जयराम ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा "प्रोजेक्ट की घोषणा के समय किया गया प्रचार याद है? गुजरात के मुख्यमंत्री ने यहां तक दावा किया कि 1 लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी! साल दर साल वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में साइन किए गए कई एमओयू का यही हश्र हुआ है और यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट जैसे अन्य नकलची शिखर सम्मेलनों का भी यही हश्र होगा। चाहे गुजरात मॉडल हो या 'न्यू इंडिया' कभी भी मनगढ़ंत सुर्खियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications