नीतीश से टकराने पर चिराग को बीजेपी ने दी सलाह- दिग्‍गज का सामना करने से पहले अपनी ताकत को आंक लें

नई दिल्‍ली। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू और एलजेपी के बीच पड़ रही दरार परेशानी बनती जा रही है। अब बीजेपी इस दरार को खत्‍म करने के लिए सामने आई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने हमलों को हल्का करने की सलाह दी है और युवा नेता से ये भी कहा है कि किसी सियासी दिग्गज का सामना करने से पहले अपनी ताक़त को 'सही' तरीके से आंक लें।

नीतीश से टकराने पर चिराग को बीजेपी ने दी सलाह- दिग्‍गज का सामना करने से पहले अपनी ताकत को आंक लें

ऐसा लग रहा है कि जेपी नड्डा की इस सलाह का चिराग पासवान पर असर भी हुआ है। यही वजह है कि अब उनके जदयू के प्रति रुख में थोड़ी नरमी देखी गई है। लोजपा और जदयू के बीच मुख्यतः सीट बंटवारे को लेकर मतभेद हैं। चिराग का आरोप है कि नीतीश मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। इसे लेकर चिराग ने बीते हफ्ते जेपी नड्डा से इस बारे में शिकायत की थी। हालांकि इस दौरान जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को ही नसीहत दे डाली है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में चुनाव के वक्त भाजपा भी नीतीश को नाराज नहीं करना चाहती है। भाजपा के एक नेता का कहना है कि राम विलास पासवान इस बात को समझते हैं लेकिन चिराग पासवान अपनी पार्टी को विस्तार देने की जल्दी में हैं। द प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेताओं का कहना है कि 'राजनीति में महत्वकांक्षाएं स्वभाविक हैं लेकिन 35 साल से ज्यादा अनुभव वाले नेता के खिलाफ खड़ा होना ठीक नहीं है। चिराग, तेजस्वी या अपने हमउम्र अन्य नेताओं के सामने खड़े हो सकते हैं लेकिन नीतीश के सामने नहीं। उन्हें ये बात समझनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+