लोकसभा चुनाव 2019: बीजेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पिनाकी मिश्रा संबित पात्रा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

भुवनेश्वर: नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजू जनता दल ने ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट मे 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से पिनाकी मिश्रा को टिकट दिया है। वो संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया है। पहले इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ने की खबरें मीडिया में थी। भुवनेश्वर से अनुप पटनायक को टिकट मिला है। गौरतलब है कि नवीन पटनायक ने एक तिहाई महिलाओं को लोकसभा टिकट में उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था।

Bjd releases list of candidates for Odisha in Lok Sabha Elections 2019

इसके साथ ही बीजेडी ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गौरतलब है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। बीजेडी का यहां बीजेपी और कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। हालांकि साल 2014 में बीजू जनता दल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

ओडिशा में चार चरणों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी संपंन्न होंगे। यहां 11अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। ओडिशा में विधानसभाकी 147 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 21 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनाव में भी बीजेडी ने बहुमत हासिल किया था। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें इस पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+