Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेडी सांसद तथागत सतपथी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, भाजपा में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। ओडिशा के बीजेडी सांसद जय पांडा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि तथागत सतपथी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने इन कयासों को खारिज करते हुए कहा कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। तथागत ने कहा कि वह चुनावी रााजनीति से संन्यास ले रहे हैं क्योंकि उनका 13 साल का बेटा आरिल शे चाहता है कि वह राजनीति छोड़ दें। मैं काफी दिन से सोच रहा था, मेरा बेटा लगातार मुझपर दबाव वडाल रहा था। वह चाहता है कि मैं घर पर रहूं, पत्रकारिता पर ध्यान दूं और चुनाव नहीं लड़ूं। लेकिन मैं राजनीति में रहूंगा।

Tathagata Satpathy

दरअसल तथागत सतपथी ने सोमवार को कहा था कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। वह बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे और आधिकारिक रूप से राजनीति से सन्यास का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने न्यूजपेपर पर ध्यान दूंगा और किसी भी राजनीतिक दल में नहीं जाउंगा। बता दें कि तथागत सतपथी ने खुलकर नोटबंदी और जीएसटी का विरोध किया था। इस तरह की खबर सामने आई थी कि तथाकत की मुख्यमंत्री के साथ अनबन चल रही है, कयास ये लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया है।

तथागत ने पहली बार 1990 में राजनीति में सफलता हासिल की थी जब उन्होंने जनता दल के टिकट पर धेनकनाल से विधायक चुने गए थे। तथागत तीन बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक ने उन्हें राजनीति में स्थापित होने में काफी मदद की है और अब वह एक बार फिर से पत्रकारिता के क्षेत्र में वापस लौट रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम नंदिनी सतपथी और उनका एक बेटा है। तथागत ओडिशा में धरित्री समाचार पत्र का संपादन करते हैं जोकि शीर्ष तीन समाचार पत्रों में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में पीएम मोदी को लेकर कही ये बात, अब मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+