UPSC 2019 results: सिविल सर्विस एग्जाम में 420 रैंक लाए राहुल मोदी
नई दिल्ली। मंगलवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में आईएएस प्रदीप सिंह ने टॉप किया तो प्रतीभा वर्मा महिला परीक्षार्थियों में टॉपर रही हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर टॉपस के अलावा 420 रैंक लाने वाले राहुल मोदी ही छाए हुए हैं। जी हां, यूपीएससी के साल 2019 के नतीजों में यह एक नाम ऐसा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है और हंसने पर मजबूर कर दिया है।

जमकर हो रही है चर्चा
यह बहुत ही अजीब इत्तेफाक है कि रैंक 420 हासिल की है राहुल मोदी ने और वेबसाइट पर आई लिस्ट का स्क्रीन शॉट इस नाम की वजह से वायरल हो गया है। राहुल मोदी का रोल नंबर 6312980 है। उनका नाम इसलिए छाया हुआ है क्योंकि भारतीय राजनीति के दो धुर प्रतिद्वंदी राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित है। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पद हायर रैंक्स लाने वाले अभ्यर्थियों को मिलते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि राहुल मोदी रैंक के मुताबिक सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप में अपनी जगह बना सकते हैं।

Recommended Video
लोग बोले कहीं तो एक साथ आए
सोशल मीडिया पर लोग राहुल मोदी के रिजल्ट को पीएम मोदी और राहुल गांधी से जोड़कर देख रहे हैं। इस पर जमकर मीम शेयर हो रहे हैं। ट्विटर पर यूजर ने लिखा, 'चलो अच्छा है, कहीं तो मोदी और राहुल एक साथ आए।' यूपीएससी की वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे उपलब्ध हैं। साल 2019 की परीक्षा में कुल 829 कैंडीडेट्स ने सफलता हासिल की है। यूपीएससी की परीक्षा पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी।चुने गए उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी, 251 उम्मीदवार ओबीसी, 129 एससी और 67 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी के शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications