अचानक से ATM हुआ ग्राहकों पर मेहरबान! 100 की जगह देने लगा 500 का नोट, लगी लंबी लाइन
नागपुर, 16 जून: एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा एक शख्स उस वक्त हैरान रह गया, जब उसे मशीन से पांच सौ रुपए की जगह 500 के पांच नोट मिलने लगे। मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले का है, जहां एक एटीएम मशीन से 100 की जगह पांच सौ के नोट निकलने लगे।

एक नहीं दो बार निकाला 5 गुना कैश
एक बार कैश डिस्पेंसर से 500- 500 के पांच नोट निकले के बाद शख्स ने फिर ऐसा ही दोबारा किया, जिसके बाद उसे फिर से 500 रुपए की जगह 2500 रुपए मिले। इसके बाद यह खबर ऐसी फैली की पैसा निकालने वालों की लंबी लाइन लग गई।
Recommended Video

बैंक का एटीएम ग्राहकों पर मेहरबान
जानकारी के मुताबिक 100 की जगह 500 का नोट देने वाली यह घटना नागपुर शहर से करीब 30 किमी दूर खापरखेड़ा कस्बे की है, जहां बुधनार को एक निजी बैंक का एटीएम ग्राहकों पर मेहरबान हो गया। ऐसे में जब पैसों को लेकर यह खबर बाजार में उड़ी तो लोग आनन-फानन में एटीएम की लाइन में लग गए। देखते ही देखते एटीएम के बाहर पैसा निकालने की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने बंद कराया एटीएम
हालांकि किसी की तरफ से पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और एटीएम के बाहर लगी भीड़ को हटाकर उसे बंद कर दिया। खापरखेड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद बैंक इसकी सूचना दे दी गई थी।

...तो इस वजह से हुआ ऐसा
उन्होंने बताया कि एटीएम में तकनीकी खराबी की कारण मशीन एक्स्ट्रा पैसे निकल रही थी। बैंक अधिकारी के मुताबिक 500 रुपए के नोटों को गलती से 100 रुपए की एटीएम ट्रे में रखा गया था। जिसके बाद 100 रुपए निकालने पर 500 रुपए का नोट निकल रहा था। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां 100 की जगह 500 रुपए एटीएम फेंकने लगा था।
-
LPG Crisis: छत्रपति संभाजीनगर में एलपीजी संकट गहराया, गैस सप्लाई बंद होने से इतने फीसदी MSME पर लगा ताला -
नकली सांप, झूठे चमत्कार और दरिंदगी, नासिक में दुष्कर्म के आरोपी ढ़ोगी ज्योतिषी अशोक खरात का खुला काला राज़ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला?












Click it and Unblock the Notifications