Bitcoin Scam: आरोपों पर कर्नाटक सीएम बोम्मई का पलटवार, कहा- ये कांग्रेस थी जिसने आरोपी को छोड़ा

बेंगलुरु, 14 नवम्बर। बिटकॉइन घोटाले पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। बोम्मई ने रविवार को कहा कि उन्हें उन लोगों से सबक लेने की जरूरत नहीं है जिन्होंने पहले हैकिंग के आरोप में बिटकॉइन घोटाले के आरोपी को छोड़ दिया था। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कथित बिटकॉइन घोटाले को लेकर कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर हमला बोला था। सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार से घोटाले को लेकर छह सवाल पूछे थे।

Recommended Video

      Bitcoin scam क्या है? Karnataka में मचा है सियासी घमासान | srikrishna ramesh | वनइंडिया हिंदी
      Basavraj Bommai

      कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "हमने उनके (कांग्रेस) सभी आरोपों का जवाब पहले ही दे दिया है। अगर कांग्रेस कह रही है कि बिटकॉइन घोटाला 2016 से था, तो उस समय सत्ता में कांग्रेस सरकार द्वारा इसकी जांच क्यों नहीं की गई।"

      मुख्यमंत्री ने कहा "आरोपी को 2018 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन छोड़ दिया गया था। अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी उससे पूछताछ की जा सकती थी लेकिन उससे पूछताछ क्यों नहीं की गई?" उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा सरकार थी जिसने घोटाले की जांच की।

      उन्होंने कहा "हमने जांच खोली। हमने उसे 2020 में एक ड्रग मामले में पकड़ा। हमने घोटाले का खुलासा किया और हम जांच कर रहे हैं। जब आप (कांग्रेस) सत्ता में थे तो आपने इसे बड़ा होने दिया और जब हम जांच कर रहे हैं तो आप हमसे सवाल कर रहे हैं।"

      नाम बताइए, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे- बोम्मई
      बोम्मई ने आगे कहा कि "यह भाजपा सरकार थी जिसने मामले को ईडी और सीबीआई को भेजा था। आज ईडी जांच कर रहा है। हमने सीबीआई-इंटरपोल द्वारा मांगी गई जानकारी साझा की है।" मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर गुमराह करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, "बस छिपाने के लिए आप दो प्रभावशाली व्यक्तियों का नाम लिए बिना बात कर रहे हैं। उनका नाम बताइए और हम जांच करेंगे। हम किसी को नहीं बख्शेंगे।"

      बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस ट्विटर पर एक ट्वीट के आधार पर घोटाले का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि यह बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। आपको अपने दावे के आधार के रूप में परिस्थितिजन्य साक्ष्य दिखाना चाहिए। यदि आपके पास दस्तावेज हैं, तो इसे जांच एजेंसियों के साथ साझा करें। वह ट्वीट के आधार पर ऐसे दावे करें यह कांग्रेस के उन जैसे नेता के कद के लिए अच्छा नहीं है।

      कांग्रेस ने लगाया था आरोप
      कथित बिटकॉइन घोटाले को लेकर कर्नाटक की राजनीति पिछले कई दिनों से गरम है। शनिवार को कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने इसी को लेकर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला कहा। सुरजेवाला ने कहा कि बिटकॉइन घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है जिसके तार 14-15 देशों से जुड़े हैं। इसमें हर चीज को ढकने की कोशिश की गई। साथ ही एनआईए जैसी एजेंसियों को गुमराह किया गया। इस मामले को दबाने में कर्नाटक की बीजेपी सरकार का हाथ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+