Birthday Special: जब फोर्ड के चेयरमैन ने भरी मीटिंग में Ratan Tata को किया था जलील, मेहनत से दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। आज 28 दिसंबर है और देश के बडे़ और जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का जन्मदिन भी। स्वभाव से शर्मीले और किताबों के साथ ज्यादा समय बिताने वाले टाटा मुंबई के एक फ्लैट में अकेले रहते हैं। सभी सफल लोगों की तरह टाटा की सफलता के भी कई किस्से मशहूर हैं। न्यूज 18 के हवाले से ऐसा ही एक किस्सा हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, जब टाटा ने अपमान का बदला मेहनत और सफलता से लिया था।

टाटा मोटर्स को हुआ था बड़ा नुकसान
दरअसल बात 1998 की है जब रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स ने कार टाटा इंडिटा लॉन्च की थी। रतन टाटा को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये सफल नहीं हुआ और कंपनी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हालात बदतर हो गए, इसको देखते हुए शेयरहोल्डर्स ने टाटा को कंपनी बेचने की राय दी।

फोर्ड के चेयरमैन ने किया जलील
रतन टाटा को भी कुछ नहीं सूझा और वे अमेरिका में फोर्ड मोटर्स के ऑफिस में टाटा को बेचने का प्रस्ताव लेकर पहुंच गए। ये मीटिंग तीन घंटे चली जहां टाटा के साथ उनके शेयरहोल्डर्स भी मौजूद थे। लेकिन कंपनी की बिक्री तय होने के बाद फोर्ड के चेयरमैन ने टाटा से बड़े ही बदतमीजी बड़े लहजे में कहा कि जब आपको बिजनेस का कोई ज्ञान नहीं है तो आपने इस कार में इतना पैसा लगाया ही क्यों। अब हम ये कंपनी खरीदकर आप पर एहसान कर रहे हैं। पहले से काफी परेशान रतन टाटा को इस बात से बड़ा धक्का लगा और वे डील कैंसिल कर भारत लौट आए।

दिवालिया फोर्ड को टाटा से मांगनी पड़ी मदद
निराश होने के बावजूद रतन टाटा ने संयम रखा और एक बार फिर कंपनी के साथ मेहनत में जुट गए। साल 2008 आते-आते कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़ गया वहीं दूसरी ओर फोर्ड बुरी तरह दिवालिया हो गई। इस बार टाटा ने फोर्ड के वही दो प्रोजेक्ट खरीदने का प्रस्ताव रखा जिसकी वजह से कंपनी को घाटा हुआ था। ये प्रोजेक्ट थे लेंड रोवर और जगुआर। तब इसकी बिक्री के लिए भारत आए विल फोर्ड ने वही लाइन अपने लिए दोहराई जिससे टाटा को कभी अपमानित किया था। विल फोर्ड ने कहा कि आप इस डील से हमारी कंपनी पर एहसान कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications