Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Birthday Special: बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन की बहू अनम, जानिए कौन हैं?

Birthday Special: Meet Former India captain Mohammad Azharuddin's Daughter in Law Anam Mirza, She is Beautiful: हैदराबाद: भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक और Wonder Boy के नाम से मशहूर मोहम्मद अजहरुद्दीन आज 58 साल के हो गए हैं। अपने खेल, पर्सनल लाइफ और मैच फिक्सिगं कांड की वजह से अजहरूद्दीन हमेशा सुर्खियों में रहे लेकिन मानना पड़ेगा कि क्रिकेट के इस खिलाड़ी ने ना केवल हर चुनौती का डटकर सामना किया बल्कि अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत भी साबित किया। दो शादी, दो तलाक, अफेयर्स की बदनामी और जवान बेटे की मौत का दर्द सह चुके अजहर वैसे जब भी पब्लिक प्लेटफार्म पर आए, उन्होंने कभी भी किसी को सफाई देने की कोशिश नहीं की बल्कि अपनी खामोशी से हर किसी के मुंह को बंद करने का प्रयास किया।

सानिया की बहन अनम हैं अजहर की बहू

सानिया की बहन अनम हैं अजहर की बहू

फिलहाल आज अजहर के जन्मदिन पर उनकी बातें ना करके उनके घर के उस सदस्य की बातें करते हैं, जिन्होंने उनके घर को प्रेम के रंग से सजाया है, दरअसल यहां बात हो रही है अजहर के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन उर्फ असद की पत्नी अनम मिर्जा की, जिनकी शादी पिछले साल ही हुई है।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन हैं अनम

मालूम हो कि अजहर की बहू मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन हैं और पेशे से एक फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट हैं। वो अपना फैशन आउटलेट (लेबल बाजार) भी चलाती हैं। जबकि असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं और अजहरुद्दीन और उनकी पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं।

'आपने कभी मुझ में और असद में कोई अंतर नहीं किया'

'आपने कभी मुझ में और असद में कोई अंतर नहीं किया'

आपको बता दें कि अजहर के जन्मदिन पर अनम मिर्जा ने भावुक पोस्ट लिखी है, उन्होंने इंस्ट्रा पर लिखा है कि उनको जन्मदिन की बहुत सारी बधाईयां, जो सबके फेवरेट हैं, जी हां मोहम्मद अजहरुद्दीन को Happy Bday, पापा आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपने कभी मुझ में और असद में कोई अंतर नहीं किया। Thank You So Much.

अनम मिर्जा की ये दूसरी शादी है

अनम मिर्जा की ये दूसरी शादी है

मालूम हो कि अनम मिर्जा की ये दूसरी शादी है। इससे पहले अनम मिर्जा ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

काफी समय से एक दूसरे से को डेट कर रहे थे असद-अनम

असद और अनम पिछले काफी समय से एक दूसरे से को डेट कर रहे थे, फिर घरवालों की मर्जी से दोनों ने पिछले साल शादी का फैसला किया। अनम बहुत ज्यादा हसीन हैं, अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अजहर की पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं असद

अजहर की पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं असद

मात्र 21 साल की उम्र में 1984 में भारत के लिए टेस्ट कैप पहनने वाले अजहर का एक जुदा अंदाज था, उनकी चलने की स्टाइल से लेकर कॉलर को ऊंचा रखने तक की अदाएं लोग कॉपी करते थे। अजहर ने हैदराबाद की नौरीन से शादी से की थी, जिससे उनके दो बेटे असद और अयाज थे,1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से विवाह कर लिया था।

संगीता से भी हो गया तलाक

अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। उस वक्त इसे देश का सबसे महंगा तलाक माना गया था। संगीता के साथ जिंदगी को आगे बढ़ाने वाले अजहर को यहां भी शांति नहीं मिली और साल 2010 में दोनों अलग हो गए। साल 2011 में सड़क दुर्घटना में अजहर के बेटे अयाज की जान चली गई थी। इसके अलावा अजहर का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अमेरिकी महिला शैनन मैरी से भी जुड़ चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+